1 हफ्ते तक गिलोय का पानी पीने से दूर रहेंगे ये रोग


By Farhan Khan13, Feb 2025 01:19 PMjagran.com

गिलोय में मौजूद पोषक तत्व

गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

गिलोय का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 1 हफ्ते तक गिलोय का पानी पीते हैं, तो इससे कौन-से रोग दूर हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

इम्यूनिटी स्ट्रांग

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 1 हफ्ते तक गिलोय का पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। आपको भी इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में आराम

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि गिलोय के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।  

स्ट्रेस हो जाएगा कम  

अगर आपको छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस हो जाता है, तो इसके लिए आपको डाइट में गिलोय का पानी शामिल करना चाहिए। इससे आपका स्ट्रेस कम हो जाएगा।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

गिलोय का पानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है।

एसिडिटी से राहत

गिलोय का पानी पाचन को एकदम चकाचक रखता है। इसके चलते आपको कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी गंभीर समस्याओं से राहत मिल सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com