भारतीय किचन में रखें मसाले सेहत के लिए हमेशा से ही रामबाण माने जाते रहे हैं। ये स्वाद में काफी टेस्टी होते हैं और पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इनमें मेथी भी शामिल है, जो शरीर को निरोग रखती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह खाली पेट मेथी की चाय पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
मेथी में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको मेथी की चाय का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी वीक होने से शरीर बीमार होने लगता है। अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको मेथी की चाय पीनी चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
मेथी की चाय फाइबर से भरपूर होती है। फाइबर पेट को अच्छा रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह खाली पेट मेथी की चाय पीनी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में खाली पेट मेथी की चाय शामिल करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
हालांकि, आपको मेथी की चाय पीते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में ही पिएं। ज्यादा पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com