करी पत्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इससे सेहत को बहुत से लाभ मिलते हैं। पानी के साथ उबालकर इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
करी पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, खाने में इसको डालने से स्वाद में वृद्धि होती है। इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है।
करी पत्तों का इस्तेमाल चाय के रूप में भी किया जा सकता है, इसके अलावा रोजाना पानी में इसे उबालकर पीने से बहुत से लाभ मिलते हैं।
करी पत्तों को उबालकर रोजाना पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं जो सर्दी-खांसी से बचाव होता है।
खून की कमी में करी पत्तों के सेवन की सलाह दी जाती है। करी पत्तों को उबालकर पीने से एनीमिया की कमी दूर होती है।
करी पत्तों को उबालकर पीने से दिमाग शांत रहता है, इसके साथ ही इसके सेवन से स्ट्रेस, तनाव नहीं होता है।
इसके रोजाना सेवन से बॉडी के टॉक्सिंस बाहर होते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। स्किन के लिए भी करी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं।
करी के पत्ते वजन कम करने में सहायक होते हैं। इसको पानी में उबालकर रोजाना पीने से वजन कम होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com