जौ में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 2 हफ्ते तक जौ का पानी पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए जौ का पानी एक बेस्ट विकल्प हो सकता है क्योंकि इस पानी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
जौ का पानी पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जौ का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है, जो लिवर और किडनी को साफ करके शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
इम्यूनिटी स्ट्रांग जौ में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आपको इस पानी का सेवन करना चाहिए।
जौ का पानी डायबिटीज में किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com