सुबह खाली पेट पिएं अर्जुन की छाल का पानी, मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा


By Farhan Khan29, Jul 2025 11:57 AMjagran.com

अर्जुन की छाल होती है हेल्दी

आयुर्वेद की दुनिया में कई ऐसी जड़ी-बूटियां है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती। इनसे बड़े से बड़े रोगों को ठीक किया जा सकता है। इनमें अर्जुन की छाल भी शामिल है।

अर्जुन की छाल का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अर्जुन की छाल में मौजूद पोषक तत्व

अर्जुन की छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स, एडाप्टोजेनिक गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण, पोटेशियम, मैग्नीशियम, टैनिन और अर्जुनीन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए अर्जुन की छाल का पानी पिया जा सकता है। इसमें पोटेशियम होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आपकी हड्डियां वक्त से पहले जर्जर हो रही है। इनमें काफी दर्द रहता है, तो इसके लिए आप रोज अर्जुन की छाल का पानी पिएं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हड्डि्यों को लोहा बनाने का काम करता है।

पेट रहेगा चकाचक

बदलते मौसम में अक्सर हमारा पेट खराब हो ही जाता है। पेट को चकाचक रखने के लिए अर्जुन की छाल के पानी से बढ़िया कोई चीज नहीं है। आप रोज यह पानी पिएं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

मानसून में हम जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते हैं क्योंकि इस मौसम में इम्यूनिटी तेजी से वीक होने लगती है। स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल का पानी पिया जा सकता है।

लिवर रहता है निरोग

अर्जुन की छाल का पानी पीने से लिवर डिटॉक्स होता है। इसके चलते शरीर से टॉक्सिक पदार्थ फ्लश आउट होते हैं और आपका लिवर लंबे समय तक निरोग रहता है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com