गर्मियों में इन बीमारियों में रामबाण माना जाता है आम का पन्ना


By Farhan Khan15, Apr 2025 11:13 AMjagran.com

गर्मियों में सबकी पहली पसंद होता है आम

गर्मियां शुरू हो चुकी है और इस मौसम में आम खूब खाया जाता है। यह फल लगभग सभी को पसंद होता है। लोग आम को डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल करते हैं।

आम का पन्ना होता है सेहतमंद

आम को कुछ लोग शेक के रूप में शामिल करते हैं, तो कुछ इसे काटकर या चूस कर खाते हैं, लेकिन आपने कभी आम के पन्ने के बारे में सुना है? यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

आम का पन्ना डाइट में शामिल करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में डाइट में आम का पन्ना शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

आम पन्ना में मौजूद पोषक तत्व

आम पन्ना में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां के लिए अमृत

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग रोजाना कैल्शियम से भरपूर आम का पन्ना पीते हैं, इससे उनकी हड्डियां मजबूत हो सकती है।

डिहाइड्रेशन से बचाव

डिहाइड्रेशन गर्मियों में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। ऐसे में अगर आप इस बीमारी से खुद को बचाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आम का पन्ना पिएं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आम का पन्ना पिया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी होता है।

पाचन हो जाएगा चकाचक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप गर्मियों में रोजाना आम का पन्ना पीते हैं, तो इससे आपका पेट एकदम बढ़िया हो सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है।

गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए आप आम का पन्ना जरूर पिएं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com