सूर्य नमस्कार करने से शरीर के साथ-साथ मन की शांति भी मिलती है। लोग इस आसान को काफी लंबे समय से करते आ रहे है।
रोज सुबह सूर्य नमस्कार करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस फायदों से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। आइए जानते हैं इस आसन को करने के फायदे।
सूर्य नमस्कार करने से पाचन मजबूत होने लगता है। यह शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे आंतों की कार्यक्षमता में बेहद अच्छा सुधार होता है।
अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हो चुके हैं, तो रोज सुबह इस आसान को जरूर करें। यह आपकी चर्बी को घटाने में मदद करेगा।
इस आसन को करने के लिए पूरी बॉडी अच्छे से स्ट्रेच होती है। अगर आप रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान है तो आप इस आसान को रोज करीब 10 मिनट के लिए जरूर करें।
इस आसन को करने के लिए लंबी-लंबी सांस ली जाती है, जो फेफड़ों को मजबूती देता है। साथ ही, ऐसा करने से शरीर के खून तक हवा अच्छे से जाती है, जो धीरे-धीरे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
क्या आप जानते हैं चेहरे पर नेचुरल निखार पाने के लिए आप इस आसान को कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार करने से चेहरे पर झुर्रियां कम होने लगती है।
सूर्य नमस्कार महिलाओं के लिए बेस्ट योग आसान माना जाता है। यह महिलाओं में हार्मोन और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत देता है। आप इसे रोज सुबह जरूर करें।
इन सभी फायदों का आनंद लेने के लिए आप रोज सुबह रोज सुबह सूर्य नमस्कार को करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik