जापानी वॉकिंग करने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan15, Dec 2025 12:27 PMjagran.com

एक्सरसाइज न करना

आज की लाइफस्टाइल में इतने ज्यादा बिजी हो चुके हैं कि हम न ठीक से खाना खाते हैं। न ठीक से सोते हैं और एक्सरसाइज न करने का तो कहना ही क्या। शरीर को निरोग रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।

जापानी वॉक करें

आपको रोजाना 10 से 15 की एक्सरसाइज अपने डेली रूटीन में शामिल करनी चाहिए और एक्सरसाइज में सबसे आसान वॉक करना है। जापानी वॉक भी सेहत के लिए रामबाण मानी जाती है।

जापानी वॉक करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप जापानी वॉक करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

जापानी वॉक क्या है?

अगर हम जापानी वॉक की बात करें, तो इसमें आप 3 मिनट तेज स्पीड से वॉक करते हैं और 3 मिनट धीमी गति से चलते हैं। इस साइकिल को 30 मिनट तक दोहराया जाता है। यह वॉक दूसरों से अलग वॉक है।

वजन होगा कम

जो लोग शरीर के बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को रोजाना जापानी वॉकिंग करनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट हो सकता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको जापानी वॉकिंग करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

मांसपेशियां होती है मजबूत

जापानी वॉकिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पैरों, कूल्हों और कोर की मांसपेशियां काफी मजबूत हो सकती है। एक बार जापानी वॉक जरूर करें।

स्पोर्ट्स शूज पहनें

हालांकि, आपको जापानी वॉकिंग करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको वॉकिंग के लिए स्पोर्ट्स शूज का इस्तेमाल करना चाहिए। नहीं, तो परेशानी हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com