रोज 10 मिनट अनुलोम विलोम करने से दूर होंगे ये 4 बड़े रोग


By Farhan Khan13, Mar 2024 02:22 PMjagran.com

योग करना

योग, व्यायाम और प्राणायाम से हमारा शरीर न सिर्फ शुद्ध होता है, बल्कि स्वस्थ भी रहता है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

अनुलोम विलोम

अनुलोम विलोम इन्हीं योग में से एक है। इस योग को करने से न सिर्फ लंग्स से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, बल्कि यह हमारे हार्ट को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है।

अनुलोम विलोम करने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अनुलोम विलोम करते हैं तो इससे सेहत क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानें।

फेफड़ों होते हैं मजबूत

अनुलोम और विलोम सांस संबंधी सारी परेशानियों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है और आपके फेफड़े मजबूत होने लगते हैं।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो ये हमारे मेटाबोलिज्म को मेंटेन कर हमारे वेट लॉस में मदद करता है।

पाचन तंत्र स्ट्रांग

ये हमारे पाचन शक्ति को संतुलित कर हमें अनेक तरह की होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

मिलती है मानसिक शांति

अनुलोम और विलोम से हमें बहुत जल्दी मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इससे हम मानसिक शांति का अनुभव करते हैं।

दवा के रूप में काम

अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो अनुलोम विलोम आपके लिए एक विकल्प हो सकता है क्योंकि यह एक दवा के रूप में काम करता है।

ऐसे में आप भी अनुलोम विलोम जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com