रोजाना रस्सी कूदने से शरीर को मिलेंगे ये शानदार फायदे


By Farhan Khan28, Sep 2025 12:38 PMjagran.com

एक्सरसाइज करें

आज की ऑफिस और वर्क लोड लाइफस्टाइल के चलते हम एक्सरसाइज बमुश्किल ही कर पाते हैं और एक्सरसाइज न करने से हम बीमार जल्दी होने लगती है। शरीर को सेहतमंद रखने का सीधा सा इलाज है एक्सरसाइज करना।

रस्सी कूदने के फायदे

एक्सरसाइज में सबसे आसान है रस्सी कूदना। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

होगा वेट लॉस

जो लोग मोटापा से परेशान है और अपने वजन को कम करना चाहते हैं। उन लोगों को रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदनी चाहिए। क्योंकि रस्सी कूदने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है। इसके चलते धीरे धीरे वेट लॉस होने लगता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे  हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोज 15 मिनट रस्सी कूदनी चाहिए। कुछ ही दिनों में आपके सामने इसके पॉजिटिव रिजल्ट आने लग जाएंगे।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है, तो ऐसे में अपनी वीक हड्डियों को लोहे जैसा बनाने के लिए आपको रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदनी चाहिए।  

रहेंगे एनर्जी से भरपूर

रोजाना रस्सी कूदने से आपको भरपूर एनर्जी मिल सकती है और एनर्जी मिलने से थकान भी कम से कम हो सकती है। ऐसे में आपको रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदनी चाहिए।

स्ट्रेस से निजात

रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको स्ट्रेस से निजात मिल सकती है क्योंकि इस दौरान हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं।

शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदनी चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक रिजल्ट आपके सामने होंगे।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com