करी पत्ते के ये फायदे जानेंगे तो आप चौक जाएंगे


By Farhan Khan21, May 2023 12:54 PMjagran.com

करी पत्ता

करी पत्ता में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

पोषक तत्व

इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

फायदे

आज हम आपको करी पत्ते का सेवन करने के फायदे के बारे में बताएंगे।

मेमोरी बूस्टर

करी पत्ता मेमोरी बूस्टर का भी काम करता है। इसके सेवन से याददाश्त में सुधार हो सकता है।

पाचन

अगर आप पेट संबधी समस्या कब्ज, दस्त आदि से परेशान हैं, तो करी पत्ता बेहद कारगर साबित हो सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

करी पत्ता में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

मुंह के छाले

अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं, तो करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप करी पत्ते से काढ़ा बना लें और गरारा करें।

वजन

करी पत्ते में मौजूद कार्बाजोल अल्कलॉइड नामक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है, साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

चेहरे पर ग्लो के लिए इन ऑयल से करें मसाज......