सोने से पहले लहसुन की एक चबाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan10, Dec 2025 02:00 PMjagran.com

लहसुन होता है हेल्दी

भारतीय किचन में रखें मसाले हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही रामबाण माने जाते रहे हैं। ये पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, जो बड़े से बड़े रोग को ठीक करने में कारगर माने जाते हैं। इनमें लहसुन भी शामिल है।

लहसुन खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सोने से पहले लहसुन की एक कली चबाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व

लहसुन में मुख्य रूप से सल्फर यौगिक, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, सेलेनियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा, जिंक, और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको सोने से पहले लहसुन की एक कली चबानी चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

जो लोग रोजाना सोने से पहले लहसुन की एक कली चबाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों का ख्याल रखता है।

शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

लहसुन में भरपूर मात्रा में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को सोने से पहले लहसुन की एक कली चबानी चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको सोने से पहले लहसुन की एक कली चबानी चाहिए। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।

लहसुन लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको सोने से पहले लहसुन की एक कली ही चबानी चाहिए। मजे के लिए एक से ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com