रोजाना धनिया के बीज चबाने से मिलेंगे ये फायदे


By Farhan Khan22, Jul 2025 02:45 PMjagran.com

धनिया के बीज होते हैं हेल्दी

भारतीय किचन में रखें मसाले शुरू से ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते रहे हैं। इन भारतीय मसालों में धनिया के बीज भी शामिल है। यह खाने के स्वाद में तड़का लगाने के काम आता है।

धनिया के बीज चबाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना धनिया के बीज चबाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

धनिया के बीजों में मौजूद पोषक तत्व

धनिया के बीजों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

जो लोग रोजाना धनिया के बीज चबाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहती है। इन बीजों में कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए धनिया के बीज चबाए जा सकते हैं क्योंकि इन बीजों में विटामिन-सी मौजूद होता है।

खून की कमी होगी पूरी

धनिया के बीज आयरन से भरपूर होते हैं और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको रोजाना धनिया के बीज चबाने चाहिए।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पोटेशियम से लैस धनिया के बीज खाने चाहिए।

आंखों की रोशनी होगी दुरुस्त

आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने के लिए धनिया के बीजों से बढ़िया कोई चीज नहीं है। इन बीजों में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों के लिए बेस्ट होता है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com