कपूर को शरीर पर लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan06, Jan 2024 05:33 PMjagran.com

कपूर

कपूर को लोग सालों से स्किन की कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। दरअसल, ये कई स्किन के रोगों के लिए देसी इलाज है।

रैशेज और खुजली कम करने में मददगार

कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होता है जो कि स्किन में फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन को होने से रोकता है। साथ ही ये रैशेज और खुजली को कम करने में मदद करता है।

शरीर पर कपूर लगाने के फायदे

इसके अलावा कपूर त्वचा में लंबे समय के लिए ठंडक पैदा करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर पर कपूर लगाने के फायदे क्या है और इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे की रंगत में निखार

पहले लोग त्वचा की रंगत को निखारने के लिए कपूर का तेल, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इन तीनों को मिला कर लगाने से स्किन की गंदगी दूर होती है।

खुजली में आराम

खुजली में कपूर का इस्तेमाल कारगर तरीके से काम करता है। कपूर को पीस लें और इसे नारियल तेल में मिला लें। अब इसे अपने चेहरे और बॉडी स्किन में लगाएं।

एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण

इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण, इंफेक्शन को कम करने के साथ खुजली और जलन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

स्किन पिगमेंटेशन में मददगार

अगर आपकी स्किन पिगमेंटेशन की शिकार हो गई है, तो कपूर का इस्तेमाल डार्क स्पॉट्स को कम करने और डेड सेल्स का सफाया करने में मदद कर सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com