आंवला का बीज सेहत के लिए है अमृत, होते हैं गजब के फायदे


By Ashish Mishra08, Sep 2024 12:30 PMjagran.com

आंवले का बीज

विटामिन-सी युक्त आंवला हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके साथ ही, इसमें औषधीय गुण भी होता है। आइए जानते हैं कि आंवले के बीज के क्या फायदे हैं?

आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा मे विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, फास्फोरस, आयरन, मैग्निशियम और कैल्शियम होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

आंवले के बीज के फायदे

इसका अधिकतर उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है। कई लोग आंवले के बीज को फेंक देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके भी कई फायदे होते हैं।

पाचन को बेहतर करना

आंवले के बीज में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। यह कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने में रामबाण होता है। इसके अलावा, यह मल त्याग करने में भी सहायता करता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। आंवले के बीज का सेवन करने से इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

आंवले के बीज हार्ट को हेल्दी रखने में बेहद लाभकारी होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं के होने का खतरा कम हो जाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आंवले के बीज में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह चेहरे से झुर्रियों को दूर करने में भी मदद करता है।

बालों के लिए लाभकारी

आंवला के बीज बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से बालों का विकास होता है और समय से पहले बाल सफेद नहीं होते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ