बादाम के छिलके इन बीमारियों में आते हैं काम


By Farhan Khan19, Sep 2025 02:01 PMjagran.com

बादाम के छिलके

ड्राई फ्रूट्स आयुर्वेद की दुनिया में सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते रहे हैं। ये बड़ा से बड़ा रोग ठीक करने में बेस्ट होते हैं। वहीं इनके छिलके भी कम लाभकारी नहीं है। इन्हीं में बादाम के छिलके भी शामिल है।

बादाम के छिलके के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बादाम के छिलके किन बीमारियों में काम आते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बादाम के छिलके में मौजूद पोषक तत्व

बादाम के छिलके मुख्य रूप से फाइबर, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई, कॉपर, लिनोलिक एसिड का रिच सोर्स होते हैं। ये शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं।

पेट रहेगा चकाचक

जो लोग खराब पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी डाइट में बादाम के छिलके शामिल करने चाहिए। इन छिलकों में फाइबर होता है और फाइबर पेट का ख्याल रखता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने में बादाम के छिलके अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनमें पोटेशियम होता है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

चेहरे पर आएगा निखार

जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी स्किन पर बादाम के छिलके इस्तेमाल करने चाहिए। इससे उनकी स्किन में बेदाग होगी और चेहरे पर निखार आएगा। इसमें विटामिन-ई होता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में बादाम के छिलके अहम भूमिका अदा करते हैं क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट है।

होगा वेट लॉस

अगर आप वजन को कंट्रोल में रखने के लिए परफेक्ट डाइट खोज रहे हैं। ऐसे में बादाम के छिलके आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन काबू में रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com