आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग एक्सरसाइज कम ही कर पाते हैं और एक्सरसाइज न करने के चलते बीमारियां बढ़ना भी बेहद आम होता जा रहा है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक व्यक्ति को रोजाना 15 से 20 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। वहीं, एरोबिक एक्सरसाइज भी शरीर को निरोग रखने का काम करती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे शरीर को किन परेशानियों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
एरोबिक एक्सरसाइज में तेज चलना, दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना, फुटबॉल खेलना और बागवानी सहित कई तरह की एक्टिविटी शामिल होती है। आपको रोजाना यह एक्सरसाइज करनी चाहिए।
जिन लोगों का बीपी अक्सर हाई रहता है। उन लोगों को रोजाना सुबह में एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए क्योंकि यह एक्सरसाइज बीपी को कंट्रोल में रखने का काम करती है।
डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी को दवा और खानपान के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपका दिल हेल्दी रहेगा।
अगर आपकी मांसपेशियों में अमूमन दर्द रहता है, तो ऐसे में दर्द से राहत के लिए आप एरोबिक एक्सरसाइज कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com