भारतीय संस्कृति में मालिश या मसाज करने की परंपरा रही है। मसाज करने से हाथ-पैर मजबूत होते हैं और अन्य शारीरिक फायदे भी मिलते हैं। शरीर को हेल्दी रखने का यह बेहद आसान तरीका है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पेट की मसाज करते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
नियमित रूप से पेट की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से टोन्ड हो जाती हैं। इससे बैली फैट कम करने में मदद मिल सकती है।
आज के समय में कब्ज बेहद आम समस्या हो गई है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना पेट की मसाज करना चाहिए। तुरंत आपका पेट साफ हो जाएगा।
नियमित रूप से पेट की मालिश करने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आपको एक बार पेट की मालिश करके देखना चाहिए।
अगर आप अपने दिमाग को एकदम शांत रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना पेट की मालिश करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
बदलते मौसम में अक्सर हमारा पेट खराब हो ही जाता है। पेट को अच्छा रखने के लिए आप पेट की मसाज कर सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।
पेट की मालिश करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लें। अब अपनी हथेलियों को पेट पर गोलाई में घुमाते हुए मालिश करें।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com