साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल करने वाली हरनाज संधू आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।
इस साल 6 सितंबर को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियाँ गौरी-शङ्कर की पूजा करती हैं। आप हरनाज के इन लुक्स को हरतालिका तीज पर स्टाइल कर सकती हैं।
हरनाज संधू सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पिंक कलर के सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया।
हरनाज संधू के पास सूट का शानदार कलेक्शन है। आप एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं और लुक को शानदार बना सकती हैं।
अगर आप किसी फंक्शन के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं तो आप हरनाज संधू की तरह ही हैवी वर्क लहंगा स्टाइल कर सकती हैं।
हरनाज संधू का ये ब्लैक आउटफिट काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। आप अपने इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगा सकती हैं।
साड़ी में भी हरनाज संधू बहुत सुंदर लगती हैं। मिरर वर्क साड़ी में एक्ट्रेस का ये लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है।
अगर आप साड़ी सर्च कर रही हैं तो आप हरनाज संधू के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।