छोटे परदे की बड़ी एक्ट्रेस रश्मि देसाई को हर कोई फैन है। रशमि के लुक्स पर हर किसी का दिल आ जाता है।
इस साल 19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जा रही है। अगर आप भी इस त्योहार पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो रश्मि की इस हेयर स्टाइल को कैरी करें।
हरियाली तीज पर एथनिक लुक ही कैरी करें आप चाहें तो हेयर स्टाइल के साथ-साथ एथनिक आउटफिट के भी एक्ट्रेस से आइडिया ले सकते हैं।
रश्मि देसाई हर आउटफिट को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाने के लिए डिफरेंट हेयर स्टाइल करती हैं।
अगर आप साड़ी कैरी कर रहीं हैं तो अपने बालों में जूड़ा बनाए और फूल के गजरे से उसे कंप्लीट करें।
व्हाइट कलर के सूट लुक के साथ एक्ट्रेस ने मांग टीका पेयर किया है और अपने बालों को वेवी बनाया है।
अगर आप सिंपल लुक रखना चाहती हैं तो रश्मि देसाई के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस सुंदर लग रहीं हैं।
रश्मि देसाई का फैशन सेंस काफी शानदार है आप भी एक्ट्रेस के इन लुक्स को कैरी कर सकते हैं।