सुहागिन महिलाओं का त्यौहार हरियाली तीज इस बार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में हर स्त्री इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने के साथ सोलह श्रृंगार भी करती है।
ऐसे में आप हसीनाओं के मेकअप और ऑउटफिटस से आइडिया ले सकती हैं।
दिशा परमार का ये रेड लहंगा, ग्रीन गोल्डन ज्वैलरी के साथ ग्लॉसी मेकअप आप इस तीज ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ बन हेयर स्टाइल लुक जरूर बनाए।
इस हरियाली तीज अगर आपको ट्रेडिशनल टच देना है तो मौनी रॉय का ये राजस्थानी लुक बेस्ट है। ग्रीन नेटिड साड़ी के साथ पफ स्लीव्स ब्लाउज शानदार लग रहा है। इसके साथ न्यूड मेकअप , बोड़ला माथापट्टी से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है।
मलाइका अरोड़ा का ये ग्रीन लहंगा हरियाली तीज के लिए परफेक्ट ऑउटफिट है। इस दिन ग्रीन रंग पहनना अच्छा भी माना जाता है। इसके साथ एक्ट्रेस की बन विद गजरा हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप लुक ट्राई करें।
शिवांगी का ये लाइट ग्रीन लुक के साथ मैचिंग कुंदन ज्वैलरी साइड फ्लावर बन हेयर स्टाइल लुक बेहद खूबसूरत है। न्यूली मैरिड गर्ल्स ये लुक फॉलो कर सकती हैं।
मृणाल का रेड व्हाइट लहंगा, कुंदन ग्रीन बीड्स नेकपीस, डार्क मेकअप लुक से आइडिया लिया जा सकता है।
अंकिता लोखंडे की तरह सोलह श्रृंगार करके भी आप खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।