क्रिकेटर हार्दिक और एक्ट्रेस नताशा हमेशा ही अपनी कपलिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब दोनों की शादी के रस्मों की फोटोज वायरल हो रही हैं।
हार्दिक और नताशा ने उदयपुर राजस्थान में शादी की। हल्दी और मेहंदी की फोटोज में दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।
कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सभी फोटोज में बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
नताशा ने येलो कलर का आउटफिट पहना है और हार्दिक ने अपने बेटे के साथ मैचिंग आउटफिट कैरी किया है।
इस फोटो में हार्दिक नताशा और उनका बेटा अगस्त्य साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
नताशा ईसाई धर्म को मानती हैं और हार्दिक हिंदू, जिसके चलते कपल ने दोनों रिवाजों से शादी की।
हार्दिक और नताशा की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं, कपल कभी भी फैंस को कपल गोल्स देने का मौका नहीं छोड़ता।
कपल की शादी की हर फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज भी बहुत पसंद आ रहा है।