प्रियजनों को इन संदेशों से दें होली की हार्दिक शुभकामनाएं


By Farhan Khan14, Mar 2025 06:00 AMjagran.com

14 मार्च को होगी होली

फाल्गुन माह में पूर्णिमा होली मनाई जाती है। इस बार होली 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर लोग अपने परिजनों और दोस्तों को रंग या गुलाल लगाते हैं।

होली पर भेजें ये संदेश

आज हम आपको कुछ ऐसे संदेशों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप प्रियजनों को भेज होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

होली की शुभकामनाएं

रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ, आज तो सारी गलती भूल जाओ, लगा दो दोस्ती का रंग सबको यारों, आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।

होली की शुभकामनाएं

फाल्गुन का रंग और भांग से जंग, फिर भी मन में गूंजे तरंग, कि खेलेंगे होली आपके संग

होली की शुभकामनाएं

रंगों में घुली मिठास है, हर चेहरे पर उल्लास है, दिल से दिल की हो पहचान, खुशियों से भर जाए हर अरमान

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सपनो की दुनिया और अपनों का प्यार, गालों पे गुलाल और पानी की बौछार, सुख समृद्धि और सफलता का हार, मुबारक हो आपको रंगो का त्यौहार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पूर्णिमा का चांद, रंगों की डोली, चांद से उसकी, चांदनी बोली, खुशियों से भरे, आपकी झोली, मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली

आप प्रियजनों को ये संदेश भेज होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com