'दोस्ती की अजब मिसाल' पेश करते हैं ये स्टार्स


By Shradha Upadhyay01, Aug 2023 05:03 PMjagran.com

फ्रेंडशिप डे

दोस्तों हर साल अगस्त के फर्स्ट संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल 2023 में दोस्ती का ये दिन 6 अगस्त को मनाया जाएगा।

बॉलीवुड स्टार्स दोस्ती

ऐसे में आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के नाम बताने जा रहे हैं। जो असल जिंदगी में एक - दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं।

दोस्ती की मिसाल

इसके साथ ही ये जोड़ियां दोस्ती की एक अजब मिसाल भी पेश करती हैं। ये स्टार्स सालों से आजतक बखूबी अपनी दोस्ती निभा रहे हैं।

काजोल - शाहरुख

एक समय में अपने रोमांस को लेकर हिट हुए काजोल - शाहरुख असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। अक्सर दोनों की कई इवेंट के दौरान मस्ती देखने को मिल जाती है।

अनन्या - सारा अली

अनन्या पांडे और सारा अली खान जिगरी यार हैं। दोनों एक्ट्रेसेज साथ में वेकेशन और पार्टीज एन्जॉय करती नजर आती हैं।

जान्ह्ववी - सारा अली

जान्ह्ववी कपूर और सारा अली खान अक्सर साथ में पार्टीज एन्जॉय करती हैं। रियल लाइफ में दोनों की अच्छी दोस्ती है।

अर्जुन - रणवीर

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को बॉन्डिंग को देखते हुए 'ब्रोमेन्स' भी कहा जाता है। दोनों एक -दूसरे के जिगरी यार हैं।

सलमान - शाहरुख

सलमान खान और शाहरुख खान की भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ