नागिन से जुनून तक, अपने किरदारों से मौनी रॉय ने जीते दिल


By Prakhar Pandey28, Sep 2022 10:38 AMjagran.com

मौनी रॉय

एक्ट्रेस का जन्म 28 सितंबर 1985 को हुआ था। इस बार मौनी अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

करियर

मौनी ने अब तक 10 से ज्यादा टीवी शोज और करीब 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं।

इंडस्ट्री में एंट्री

दीवा 2004 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय है, 2006 में दीवा ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

बॉलीवुड डेब्यू

मौनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2018 में आई ‘गोल्ड’ से किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे।

पॉपुलर टीवी शो

एक्ट्रेस को ‘नागिन’ शो से भी काफी लोकप्रियता मिली, दीवा के किरदार शिवन्या को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।

दमदार एक्टर

हाल ही में आई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी ने जुनून नाम का किरदार निभाया था। जिसकी लोगों द्वारा काफी सराहना की गयी।

अगली फिल्म

एक्ट्रेस आने वाले समय में ‘माया जाल’ नाम की फिल्म में भी दिखाई देंगी।

फैन फॉलोइंग

मौनी को फैंस काफी पसंद करते हैं। चाहे वो सोशल मीडिया हो, टेलीविजन या फिर सिनेमाहाल एक्ट्रेस के काम को लोगों द्वारा काफी सराहा जाता हैं।

All Photo Credits: Instagram/ Mouni Roy