शमी मना रहे अपना 33वां जन्मदिन, जानें उनकी बेहतरीन पारी


By Farhan Khan03, Sep 2023 04:43 PMjagran.com

मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

शानदार पारी

ऐसे में आज हम आपको मोहम्मद शमी की एक बेहतरीन पारी के बारे में बताएंगे, जिसने इतिहास रच दिया था।

टेस्ट मैच

साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था।

रन

पहली पारी में टीम इंडिया 364 रन बनाकर सिमटी थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बनाते हुए 27 रन की बढ़त हासिल की थी।

टीम इंडिया

दूसरी इनिंग में भारतीय टीम का हाल बेहाल था और 8 विकेट महज 209 के स्कोर पर गिर चुके थे।

विराट कोहली

उस वक्त टीम के कप्तान विराट कोहली थे और टीम इंडिया हारने के कगार पर पहुंच चुकी थी।

मसीहा

मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए उस दिन बल्ले से मसीहा साबित हुए थे। शमी ने खतरनाक गेंदबाजों का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ा था।

सूखा किया खत्म

शमी के बूते भारतीय टीम लॉर्ड्स में सात साल का सूखा खत्म करने में सफल रही थी।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com