छोटी सी उम्र में फेमस शो 'शाका लाका बूम बूम' से अपना करियर शुरू करने वाली हंसिका मोटवानी आज इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। जो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
33 साल की हंसिका आज अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा हर ऑउटफिट में तहलका मचा देती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस के सेक्विन ऑउटफिट्स का शानदार कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप कॉकटेल पार्टी में कैरी करके हॉटनेस का जलवा बिखेर सकती हैं।
अभिनेत्री पिंक कलर के सिल्वर सेक्विन वर्क बॉडीकॉन गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने नेटिड स्कर्फ से फ्लेयर लुक भी दिया हुआ है।
हंसिका मोटवानी ग्लिटरी वर्क साड़ी में अपनी बोल्डनेस से फैंस के दिलों को धड़का रही हैं। उनका ये लुक कॉकटेल पार्टी में बवाल मचा देगा।
आप एक्ट्रेस के जैसी रेड शिमरी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस को भी अपना लुक बना सकती हैं। इसमें आप यूनिक के साथ अट्रैक्टिव भी नजर आएंगी।
कॉकटेल पार्टी के लिए ऐसे सेक्विन नूडल स्ट्रैप हाई स्लिट गाउन बेस्ट रहते हैं। ऐसे में आप भी डीवा के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
यदि आपको पार्टी में एकदम डिफरेंट दिखना है तो हंसिका की तरह लेदर पेंट क्रॉप टॉप के साथ शिमरी जैकिट को पेयर कर सकती हैं।