हाथों की कमजोर पकड़ इन गंभीर बीमारियों का है इशारा


By Farhan Khan03, Apr 2024 05:46 PMjagran.com

हाथों की पकड़ कमजोर होना  

बढ़ती उम्र के साथ हैंड ग्रिप का कमजोर होना एक नेचुरल प्रोसेस है। लेकिन यंग एज में अगर हाथों की पकड़ कमजोर होने लगे तो यह किसी जानलेवा बीमारी का संकेत हो सकती है।

टाइट हैंडशेक

टाइट हैंडशेक ना सिर्फ आपके कॉन्फिडेंस लेवल से जुड़ा है बल्कि हेल्थ से भी इसका एक डीप कनेक्शन है।

एक्सरसाइज करना

ऐसे में इसे मजबूत बनाएं रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। जो आपके कॉन्फिडेंस लेवल का भी बढ़ाएगा।

हो सकते हैं ये गंभीर संकेत

आज हम आपको बताएंगे कि हाथों की कमजोर पकड़ किस गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें और इसे मजबूत करने के लिए क्या किया जा सकता है।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी

अगर आपके हाथों की पकड़ कमजोर हैं तो यह स्ट्रोक, कार्पल टनल सिंड्रोम, डायबिटीज, ऑस्टियोआर्थराइटिस, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं।

गेंद को स्क्विज करना

यह एक्सरसाइज हाथों की पकड़ को मजबूत बनाने का सबसे आसान और कारगर तरीका है। इसके लिए एक रबर की गेंद लें और इसे नियमित रूप से दबाएं।

हाथों की मांसपेशियां मजबूत

इसे आप लेटे या बैठे हुए कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती है।

हैंड ग्रिपर

पंजों के मसल्स को मजबूत करने के लिए आप बाजार में आसानी से मिलने वाले हैंड ग्रिपर की मदद भी ले सकते हैं।

हथेलियां बार-बार खुलती है इस एक्सरसाइज से हथेलियां बार-बार खुलती बंद होती है जिससे मांसपेशियों का रेजिस्टेंस पावर बढ़ता है। ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com