कुछ लोगों की बुरी आदतें होती हैं, जिसके कारण उनके पास पैसा नहीं ठहरता है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं।
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ लोगों के पास बुरी आदतों की वजह से धन की कमी रहती है।
चाणक्य ने कहा था कि जो व्यक्ति मैले कपड़े पहनता है उसके पास धन नहीं ठहरता है। हमेशा स्वच्छ कपड़े पहनना चाहिए।
जो व्यक्ति ज्यादा खाते रहते हैं, उनके पास धन नहीं रुकता है। ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति के पास धन की कमी बनी रहती है।
आचार्य चाणक्य में बताया था कि जिन लोगों का दांत मैला रहता है उनके पास हमेशा धन की कंगाली बनी रहती है।
अगर आप सूर्य निकलने के बाद तक सोते रहते हैं तो आपके पास धन नहीं ठहरेगा। इन आदतों को जल्द सुधार लेना चाहिए।
जो लोग किसी काम को करने के लिए आलस करते हैं उनके पास धन नहीं टिकता है।
ऐसा कहा जाता है कि संकट के समय पैसा ही काम आता है। इन आदतों में सुधार करने के बाद ही पैसा आता है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ