इन 4 गलतियों से चेहरा हो जाता है काला


By Ashish Mishra06, Apr 2024 03:39 PMjagran.com

चेहरे पर कालापन

अक्सर लोग चेहरे पर ग्लो के लिए कई उपाय करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी गलतियां करने से चेहरा काला होने लगता है?

चेहरे को चमकदार बनाना

अगर आप चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो कुछ गलतियां करने से बचें। इसके अलावा चेहरे पर ऐसी चीजें लगाएं जिससे चेहरे पर ग्लो आने लगे।

इन गलतियों को करने से बचें

चेहरे पर ग्लोइंग के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिसे नजरअंदाज करके चेहरे को काला होने से बचाया जा सकता है।

ज्यादा समय तक धूप में रहना

स्किन में मेलेनिन होता है। अगर आप ज्यादा समय तक सूर्य की रोशनी में रहते हैं, तो चेहरा काला होने लगता है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।

कठोर रसायनों का उपयोग करना

अक्सर लोग स्किन की देखभाल के लि कठोर रसायनों का उपयोग करते हैं। इसके उपयोग से चेहरे पर कालापन आने लगता है। इसके अलावा दाग-धब्बे और स्किन में जलन की समस्या होने लगती है।

खानपान में कमी

कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने लगती है। इस विटामिन की कमी से चेहरा काला होने लगता है।

चेहरे पर परफ्यूम लगाना

अगर आप चेहरे पर परफ्यूम लगाते हैं तो स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा झाइयां होने का खतरा बढ़ जाता है।

चेहरे पर एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है और चेहरा ग्लो करने लगता है।

पढ़ते रहें

चेहरे पर ग्लो के लिए लगाई जाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ