गुरुवार के दिन करें ये उपाय, होगा धन लाभ


By Amrendra Kumar Yadav21, Dec 2023 01:10 PMjagran.com

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से की जाती है।

व्रत का करें पालन

इस दिन व्रत का पालन करना बहुत शुभ माना जाता है। भक्त इस दिन व्रत का पालन करते हैं। ऐसा करने से भक्तों को विशेष फल मिलते हैं।

गुरु होते हैं मजबूत

ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो कुंडली में गुरु ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी है, गुरु ग्रह के कमजोर होने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन इन नियमों का पालन करें।

'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः'

इस दिन स्नानादि के बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें, ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

माता तुलसी की करें पूजा

तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती है, इसलिए इस दिन माता तुलसी की पूजा अवश्य करें, ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कच्चे दूध से करें अर्घ्य

इस दिन तुलसी की पूजा करते समय कच्चे दूध से अर्घ्य दें और शाम में तुलसी की आरती करें। ऐसा करने से सभी प्रकार की परेशानियों से राहत मिलती है।

तिजोरी में रखें तुलसी मंजरी

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उनको तुलसी मंजरी अर्पित करें और बाद में तुलसी मंजरी को पीले वस्त्र में रखकर तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

मुख्य द्वार पर बांधे तुलसी की जड़

इस दिन भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा करें, पूजा के बाद तुलसी की जड़ को पीले कपड़े में बांधे और फिर इसे मुख्य द्वार पर बांधे। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM