सनातन धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि होली पर गुलाल से कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ और उपाय करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुनी पूर्णिमा की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
गुलाल के कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे होली पर करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली परेशानियों दूर होने लगती हैं।
होली के दिन तुलसी के पौधे पर गुलाल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, अपने इष्ट देव गुलाल लगाएं। इससे वास्तु दोष दूर होने लगता है।
होली के दिन गाय के चरणों में गुलाल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान गाय को गुड़ और रोटी खिलाना चाहिए। इसके अलावा, पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।
होली पर मुख्य द्वार पर गुलाल डालें और दो मुखी दीपक जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और आय में वृद्धि होती है।
होली पर इन उपायों को करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
होली पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ