वास्तु शास्त्र के साथ साथ फेंगशुई का भी हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है। यह आपके जीवन की दिशा और दशा को तय करते हैं। फेंगशुई से जुड़े नियम को फॉलो करने से आपकी तरक्की हो सकती है।
आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार घर में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अपने घर में लगाते हैं, तो इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जो जातक घर में जेड प्लांट लगाते हैं, तो इससे उन्हें गृह क्लेश से निजात मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है।
अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए।
फेंगशुई के अनुसार, रबर का पौधा काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप घर में रबर का पौधा लगाते हैं, तो इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
लिली प्लांट आपकी फूटी किस्मत को चमका सकता है। ऐसे में आपको अपने घर में लिली प्लांट लगाना चाहिए। इससे आपकी किस्मत खुल सकती है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
अगर आप कर्ज जैसी भयंकर समस्या से परेशान है और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर में मनी प्लांट लगाना चाहिए। आपका काम हो जाएगा।
हालांकि, आपको घर में इन पौधों को लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। नेगेटिव भाव अक्सर काम बिगाड़ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com