भाऊसाहेब बाबा साहेब निबांलकर ने साल 1948 में महाराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी में काठियावाड़ के खिलाफ 443 रन की नाबाद पारी खेली थी।
मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने गुवाहाटी में असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 383 गेंद में 379 रन की आतिशी पारी खेली थी।
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने साल 1991 को हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की ओर से वानखेड़े स्टेडियम में 474 गेंद में 377 रन की पारी खेली थी।
हैदराबाज के बल्लेबाज मटूरी वेंकट श्रीधर ने साल 1994 में हैदराबाद की ओर से आंध्रप्रदेश के खिलाफ सिंकदराबाद में 523 गेंदों पर 366 रनों की पारी खेली थी।
भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर विजय मर्चेंट ने 1943 में मुंबई की टीम के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 359 रन की नाबाद पारी खेली थी।
साल 2016 में गुजरात के बल्लेबाज समिति भानुभाई गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ जयपुर में 723 गेंदों में 359 रन की नाबाद पारी खेली थी।
भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2000 में हैदराबाद की ओर से कर्नाटक के खिलाफ 560 गेंदों में 353 रन की पारी खेली थी।
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा ने साल 2013 में सौराष्ट्र की ओर से कर्नाटक के खिलाफ राजकोट में 427 गेंदों में 352 रन की पारी खेली थी।
महाराष्ट्र के स्वपनिल गुगाल ने दिल्ली के खिलाफ साल 2016 में वानखेड़े स्टेडिटम में 521 गेंद में नाबाद 351 रन की पारी खेली थी।
मेघालय के बल्लेबाज पुनीत बिष्ट ने साल 2019 में केआईआईटी स्टेडियम में 332 गेंद में 343 रनों की पारी खेली थी।