प्रेम और भास्कर की जोड़ी ने इन फिल्मों में निभाया जबरदस्त रोल


By Priyam Kumari15, Apr 2025 06:00 PMjagran.com

फिल्मी दुनिया के बेस्ट एक्टर्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े सितारे एक साथ आए हैं, लेकिन सलमान खान और गोविंदा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। दोनों अपनी दमदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

सलमान और गोविंदा का करियर

गोविंदा और सलमान खान दोनों ने अपने करियर में एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है।

Govinda-Salman की फिल्में

सलमान और गोविंदा की जोड़ी एक अनोखी जोड़ियों में से एक है, जिन्होंने एक साथ कई फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी बेस्ट फिल्मों पर।

Partner Film

सलमान खान और गोविंदा की फेमस मूवी पार्टनर साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने प्रम का रोल निभाया है। वहीं, गोविंदा भास्कर का किरदार निभाते नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला।

Andaz Apna Apna Film

साल 1994 की फिल्म अंदाज अपना अपना का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सलमान खान और गोविंदा साथ नजर आए।

Deewana Mastana Film

इस लिस्ट में साल 1997 की फिल्म दीवाना मस्ताना का भी नाम शामिल है। इस फिल्म में गोविंदा, सलमान खान, अनिल कपूर और जूही चावला मुख्य रोल में हैं।

Salaam-E-Ishq Film

गोविंदा और सलमान खान की हिट फिल्मों में से एक सलाम-ए-इश्क भी है, जिसमें दोनों ने जबरदस्त रोल निभाया है।

Om Shanti Om Film

फिल्म ओम शांति ओम साल 2007 में आई थी। इसमें शाह रुख खान मुख्य रोल में है। इस फिल्म में सलमान खान और गोविंदा ने कैमियो किया है।

गोविंदा और सलमान खान की इन बेस्ट फिल्मों को आप एक बार जरूर देखें। फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram