हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से धन प्राप्ति होती है?
यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है।
इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर के दिन होगी। इसके लिए शाम 05 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 36 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
गोवर्धन पूजा के दिन अलग-अलग उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होने लगेगी।
गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान करागर उसे फल और चारा खिलाएं। इसके बाद उसकी सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने सुख-शांति बनी रहती है।
गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है। ध्यान रहे कि कम से कम सात दीपक जरूर होना चाहिए।
गोवर्धन पूजा के दिन थाली में 5 गोमती चक्र और 5 कौड़ियां रखें। रोली-चावल से उसकी पूजा करें। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
गोवर्धन पूजा के दौरान घर में गाय के गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाएं। इसके बाद पर्वत की पूजा करते हुए श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।
फेस्टिवल और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ