रक्षाबंधन पर पहनें करिश्मा के गॉर्जियस सूट्स


By Akshara Verma03, Aug 2025 03:00 PMjagran.com

Karisma के गॉर्जियस सूट्स

ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं रक्षाबंधन पर गॉर्जियस दिखने के लिए स्टाइलिश और डिजाइनर सूट्स पहनना पसंद करती हैं। आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के इन सूट डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

अनारकली सूट

एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ अनारकली सूट को स्टाइल किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। आप रक्षाबंधन पर गॉर्जियस दिखने के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ इस सुइट को कॉपी कर सकती हैं।

स्कर्ट सूट

आजकल स्कर्ट सूट का फैशन काफी ट्रेंड में है। आप बोल्ड मेकअप के साथ रक्षाबंधन पर इस सूट को कैरी कर सकती हैं।

डिजाइनर सूट

यंग गर्ल्स त्योहार पर खूबसूरत दिखने के लिए इस सूट को मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

प्रिंटेड अनारकली सूट

आप रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस के इस रॉयल सूट को पहन सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रहा है। आप लॉन्ग इयररिंग्स के साथ इसे कैरी करें।

फ्लोरल सूट

एक्ट्रेस का यह एंब्रॉयडरी और स्टाइलिश सूट यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप रक्षाबंधन पर इस सूट को न्यूड मेकअप के साथ पहन सकती हैं।

प्लेन सूट

महिलाएं सिंपल और डिसेंट लुक के लिए इस सूट को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, मेसी बन या टाइट बन आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

रक्षाबंधन पर खूबसूरत और एलिगेंट लुक के लिए आप एक्ट्रेस के इन सूट्स को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@therealkarismakapoor)