नई दुल्हन ससुराल में पहनें ये 7 तरह की साड़ियां, लगेंगी गॉर्जियस


By Priyam Kumari03, Nov 2025 06:01 PMjagran.com

महिलाओं के लिए साड़ियां

साड़ियां हर महिला की पसंदीदा होती हैं। अगर आपकी हाल में शादी हुई है और आप अपने ससुराल वालों से तारीफें बटोरना चाहती हैं, तो इन 7 डिजाइनर साड़ियों को अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करें।

जरी वर्क साड़ी

अगर आप मुंह दिखाई के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो ऐसी जरी वर्क साड़ी को चुनें। यह दिखने में काफी खूबसूरत होती हैं, जो आपके लुक को शानदार बना देगी।

हैवी बॉर्डर साड़ी

ससुराल में सबको इंप्रेस करने के लिए हैवी बॉर्डर साड़ी को जरूर ट्राई करें। इसके साथ आप खूबसूरत नेकलेस और बन हेयरस्टाइल बनाएं।

टिशू सिल्क साड़ी

इन दिनों टिशू सिल्क साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह की साड़ियां काफी खूबसूरत होती हैं। नई दुल्हन पर ऐसी साड़ी खूब जचेंगी।

साटन साड़ी

ससुराल में सादगी से सबका दिल जीतने के लिए साटन साड़ी को ऑप्शन में रखें। इसके साथ हैवी ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी का क्रेज महिलाओं में काफी है। ऐसी साड़ियां हर मौके पर रॉयल और शाही लुक देती हैं।

नेट एंब्रॉयडरी साड़ी

नई दुल्हन कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की नेट एंब्रॉयडरी साड़ी से आइडिया लें। इसमें आपको कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे।

ऑर्गेंजा साड़ी

ससुराल के लिए लाइटवेट साड़ी की तलाश में हैं, तो ऐसी ऑर्गेंजा साड़ी से इंस्पिरेशन लें। यह आपको सुंदर और मॉडर्न लुक देगी।

इन गॉर्जियस साड़ियों को आप अपने वॉडरोब में शामिल करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram