बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
जान्हवी और खुशी दोनों वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर आउटफिट में कमाल लगती हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दोनों के गॉर्जियस लुक्स पर।
जान्हवी कपूर व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए एकदम बेस्ट है।
खुशी कपूर हैवी वर्क लहंगा में अप्सरा जैसी दिखाई दे रही हैं। अगर आप इसे वेडिंग सीजन कैरी करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
रेड कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में श्रीदेवी की बेटी बहुत गॉर्जियस लग रही हैं। ऐसी ड्रेस पार्टी से लेकर ऑफिस तक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास खुशी जैसे को-ऑर्ड सेट जरूर होना चाहिए। इस तरह के आउटफिट क्लासी और स्टनिंग लुक देती हैं।
जान्हवी कपूर को साड़ी पहनना बहुत पसंद है। इस फोटो में उन्होंने शिमरी साड़ी पहनी है, जो स्टाइलिश लुक दे रहा है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं, तो इस तरह की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसके साथ प्यारा सा नेकलेस भी स्टाइल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखने के लिए उनके इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram