ससुराल में होगी तारीफ, पहनें 'गोपी बहू' की रॉयल सिल्क साड़ियां


By Shradha Upadhyay04, May 2024 01:51 PMjagran.com

गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने गोपी बहू के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। टीवी शोज के अलावा डीवा कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

देवोलीना फैशन सेंस

बंगाली ब्यूटी देवोलीना की एक्टिंग के साथ उनका फैशन सेंस भी उनके फैंस के दिलों दिमाग पर छाया रहता है। इंडियन लुक में एक्ट्रेस कमाल की लगती हैं।

देवोलीना सिल्क साड़ी कलेक्शन

अभिनेत्री के पास हर तरह की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन है। आज हम आपको गोपी बहू की सिल्क साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ससुराल में पहनकर तारीफ लूट सकती हैं।

मिंट ग्रीन साड़ी

मिंट ग्रीन कलर की जरी वर्क सिल्क साड़ी में देवोलीना ब्यूटीफुल लग रही हैं। इसके साथ उनके हाफ हेयर काफी जंच रही है।

सिल्वर वर्क साड़ी

सिल्वर और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस एकदम नई नवेली दुल्हन लग रही हैं। साथ में उन्होंने लांग नेकपीस और माथा पट्टी पहनी है।

रेड साड़ी लुक

देवोलीना रेड कलर की जरी पैच साड़ी ब्लाउज में काफी गॉर्जियस अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ कुंदन चोकर नेकपीस शानदार लुक दे रहा है।

येलो साड़ी लुक

येलो कलर की सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं। ससुराल में पहनने के लिए ये साड़ी बेस्ट रहेगी।

पर्पल साड़ी लुक

पर्पल कलर की जरी वर्क साड़ी में गोपी बहू रॉयल लग रही हैं। उनका ये लुक आप भी कॉपी कर सकती हैं।

ऐसे ही डिफरेंट रॉयल साड़ी कलेक्शन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ