दिवाली का पर्व प्रकाश का पर्व है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। लोग दिवाली की तैयारियों में लगे हैं और शॉपिंग कर रहे हैं।
दिवाली में लोग सोने आदि की खरीदारी करते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले सोने के दाम में गिरावट हुई है।
ऐसे में अगर आप दिवाली पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो खरीदने से पहले सोने के दाम जरूर चेक करें।
आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 5,640 रूपये प्रतिग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 6,151 रूपये प्रति ग्राम है।
दिवाली से पहले सोना सस्ते होने से इसे खरीदने का सुनहरा अवसर है। जो लोग दिवाली पर आभूषण खरीदने का प्लान कर रहे हैं, बचत कर सकते हैं।
वहीं चांदी के दाम में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में आज चांदी की कीमत 7,450 रूपये प्रति 100 ग्राम है।
अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी के दाम अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले एक बार रेट अवश्य पता कर लें।
बिजनेस से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com