लिपस्टिक लगाना हर लड़की की पहली पसंद होती है। लेकिन, सवाल ये हैं कि गर्मियों में कौन से लिपस्टिक शेड्स लगाने से चेहरे की शोभा दोगुनी हो जाती है। इसे जानने के लिए स्टोरी में दिखाए गए Avneet Kaur के इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर देखें।
डस्की स्किन पर यह शेड काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत लुक देता है। साथ ही, लाइट कलर के आउटफिट्स पर यह शेड काफी अच्छा लगेगा।
Avneet का न्यूड लिपस्टिक शेड ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट है। ये एक नेचुरल फिनिशिंग के साथ क्लासी लुक देता है। यंग गर्ल्स इस शेड को रोज इस्तेमाल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस का ये हॉट रेड शेड ऑफिस के साथ-साथ पार्टीज के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ये क्लासी शेड लुक को अट्रैक्टिव के साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी बोल्ड लुक देगा।
लाइट ब्राइट स्किन टोन के लिए ये शेड एकदम परफेक्ट है। इस शेड को कॉलेज गर्ल्स डेली वियर के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
कोरल रेड शेड गर्मियों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह लिप्स को अट्रैक्टिव के साथ ब्राइट लुक देगा। साथ ही, इस शेड को ऑफिस में हर आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
फ्यूशिया पिंक एक बोल्ड और अट्रैक्टिव शेड है, जो गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। होंठों को बोल्ड लुक देने के लिए आप इस शेड को जरूर ट्राई करें।
आजकल ये शेड बेहद ट्रेंड में है। इसको लगाने से आपका लुक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई देगा। सांवली लड़कियों के लिए यह शेड एकदम बेस्ट ऑप्शन है।
एक्ट्रेस Avneet Kaur के लिपस्टिक के शेड्स हर स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@avneetkaur_13)