गीता के इन उपदेशों से पांडवों ने जीता था महाभारत युद्ध


By Ashish Mishra18, Aug 2024 08:05 PMjagran.com

भगवान श्रीकृष्ण

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन के सामने उपदेश दिया था। इसे ध्यान में रखकर ही अर्जुन से युद्ध में सफलता हासिल किया था। आइए जानते हैं कि सफल होने के लिए किन उपदेशों को याद रखें?

कार्य में सफलता प्राप्त करना

कई लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को गीता में बताए गए उपदेश को ध्यान में रखना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश को ध्यान में रखें। इससे आपको कम समय में सफलता मिलने लगेगी।

मन की कमजोरी को त्याग दें

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि मन की दुर्बलता को त्यागकर कर्म करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग ही जीवन में सफल होते हैं। संदेह की स्थिति में रहने वाले लोग सफलता हासिल नहीं करते हैं।

क्रोध करने से बचें

क्रोध करने वाले लोग बना हुआ काम बिगाड़ लेते हैं। इससे मन में भ्रम पैदा होता है और बुद्धि का नाश होने लगता है। क्रोध करने से बचना चाहिए।

कर्म करते रहें

व्यक्ति को फल की इच्छा किए बिना कर्म करना चाहिए। इससे भाग्य भी साथ देते है और कार्य में सफलता मिलता है और जीवन में सकारात्मक विचार आते हैं।

अच्छे लोगों के साथ रहें

जीवन में सोच-समझकर लोगों से संगत करना चाहिए। गलत लोगों के साथ रहने से व्यक्ति को नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को सफलता मिलने में भी परेशानी होती है।

खुद को पहचानें

जब तक व्यक्ति खुद को नहीं पहचान लेता, वह जीवन में सफल नहीं हो सकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले अपनी क्षमता का आकलन जरूर करें।

पढ़ते रहें

जीवन में सफल होने के लिए याद रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के जुड़े रहें jagran.com के साथ