परी जैसी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में रहता है दबदबा


By Ashish Mishra18, Mar 2025 02:14 PMjagran.com

अंक शास्त्र

इस शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक की लड़कियां परी जैसी होती हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, इनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे भाग्य का पता भी चलता है।

मूलांक 2 की लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 02 होता है। इस मूलांक की लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं।

मूलांक 2 के स्वामी

इस मूलांक के स्वामी मन के कारक चंद्र देव होते हैं, जिससे इस मूलांक की लड़कियां परी जैसी होती हैं। इसके साथ ही, ये बहुत सरल स्वभाव की भी होती हैं।

मूलांक 2 की लड़कियां होती हैं खूबसूरत

जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, वह देखने में बेहद खूबसूरत होती हैं। इसके अलावा, ये सुशील, सौम्य और संस्कारी होती हैं।

ससुराल में रहता है दबदबा

मूलांक 2 की लड़कियों का ससुराल में दबदबा रहता है। मधुरभाषी होने के चलते इन्हें ससुराल में सुखों की प्राप्ति होती और परिवार के लोग सलाह भी लेते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

मूलांक 2 की लड़कियां जिस काम में अपना हाथ लगा देती हैं, उसमें सफलता मिल ही जाती है। इनके पास धन की कमी नहीं होती है।

शिव जी की पूजा करें

मूलांक 2 की लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान कच्चे दूध से भोलेनाथ का अभिषेक और सोमवार को चंद्र देव के मंत्र का जाप करें।

पढ़ते रहें

मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ