पति का भाग्‍य खोलती हैं इस मूलांक की लड़कियां


By Farhan Khan02, Jun 2024 02:00 PMjagran.com

अंक ज्योतिष शास्त्र

अंक ज्योतिष लोगों के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। जातकों का मूलांक जन्मतिथि के आधार पर निकाला जाता है।

मूलांक 3

किसी व्यक्ति का जन्म अगर 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 3 होता है।

जीवन में सौभाग्य

देवताओं के गुरू बृहस्पति  ग्रह 3 मूलांक वालों के स्वामी होते हैं और उनके प्रभाव से इस मूलांक वालों के जीवन में सुख सौभाग्य आता है।

पति के लिए किस्मत की चाबी

इस मूलांक की लड़कियां विवाह के बाद अपने पति के लिए भी किस्मत की चाबी साथ लेकर आती हैं। आइए 3 मूलांक वाली लड़कियों के बारे में जानें।

जन्म से भाग्यशाली

जिन लड़कियों का जन्म 3, 12, 21 और 30 को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है। 3 मूलांक वाली लड़कियां जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं।

सुख और समृद्धि

इन पर देवताओं के गुरू बृहस्पति की विशेष कृपा होती है। इस मूलांक की लड़कियों को जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

भाग्य खुल जाना

3 मूलांक वाली लड़कियों के भाग्य का असर उनके पति के जीवन पर भी पड़ता है। इस मूलांक वाली लड़कियों का विवाह जिनसे होता है विवाह के बाद उनका भी भाग्य खुल जाता है।

हर कार्य में सफलता

3 मूलांक वाली लड़कियों से विवाह करने के बाद उनके पति के जीवन में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। उन्हें आने कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

ऐसे में मूलांक 3 वाली लड़कियां पति के लिए बेहद लकी मानी जाती है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com