ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र का एक महत्वपूर्ण स्थान है, और अंक शास्त्र में मूलांक के बारे में जानकारी दी जाती है। मूलांक से व्यक्ति के भविष्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मूलांक 01 से 09 तक होते हैं। आज हम आपको अंक शास्त्र के जरिए उन तारीखों के बारे में बताएंगे, जिनमें जन्मी लड़कियां पति के लिए बेहद वफादार साबित होती हैं। आइए, इन तारीखों के बारे में जानें।
हम आपको 2, 11, 20 या 29 तारीख के बारे में बता रहे हैं। इन तारीखों में जन्मी लड़कियां पति के लिए बेहद लकी साबित होती हैं। इन तारीखों का मूलांक 02 होता है।
जिन लड़कियों का मूलांक 02 होता है, ऐसी लड़कियां अपने परिवार के लिए खुशियां लेकर आती हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से समझती हैं और उन पर सही तरीके से अमल करती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां निडर होती हैं। वे हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करती हैं और कभी हार नहीं मानतीं। इनकी यही खासियत इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
मूलांक 02 की लड़कियों का वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल बीतता है। ससुराल का हर सदस्य इनसे प्रसन्न रहता है, और वे पति की खूब देखभाल करती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां काफी लॉयल होती हैं। वे अपना हर एक फैसला सोच-समझकर लेती हैं, और इनके द्वारा किए गए फैसले आमतौर पर सही साबित होते हैं।
मूलांक 02 की लड़कियां पति के लिए लकी साबित होती हैं। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com