ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष भी जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताता है।
किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख की लड़कियों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 की लड़कियों को धन के मामले में काफी धनी माना जाता है।
ये लड़कियां जिस भी काम में हाथ डालती हैं, उन्हें सफलता ही हाथ लगती है। मूलांक 6 का संबंध धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र से होता है।
मूलांक 6 की लड़कियों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं। इनके पास भूमि, संपत्ति, आभूषण और सभी सुख-सुविधाओं की चीजें होती हैं।
इनकी खूबसूरती उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है। ये अपनी वास्तविक उम्र से हमेशा छोटी दिखाई देती हैं।
अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें सज-संवर कर रहना पसंद होता है।
ये शांत स्वभाव की और भरोसेमंद होती हैं और स्वभाव के कारण किसी का दिल भी जीत लेती हैं।
ऐसे में मूलांक 6 वाली लड़कियां किस्मत की धनी भी मानी जाती है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com