जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अबतक के अपने करियर में कई फिल्मों से फैंस का दिल जीता है। डीवा की मासूमियत पर हर कोई फिदा है।
37 साल की उम्र में भी अभिनेत्री का ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश होता है। डीवा अधिकतर इंडियन लुक में इंटरनेट पर जलवा बिखेरती नजर आती हैं।
ऐसे में आज हम आपको उनकी एथनिक ड्रेसेस का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप इस फेस्टिव सीजन में ट्राई करके जलवा दिखा सकती हैं।
एक्ट्रेस ग्रीन कलर की लांग कुर्ती में अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इसके संग उनका चोकर नेकपीस काफी मैच कर रहा है।
जेनेलिया की ऑफ व्हाइट कलर की टिशू साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी पर हैंड एम्ब्रॉयडरी और ज्यादा लुक को इन्हेंस कर रही है। इसके संग कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज जंच रहा है।
आप भी इस फेस्टिव सीजन अभिनेत्री के जैसा व्हाइट सिंपल सोबर चिकन वर्क अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। ऐसे सूट यंग गर्ल्स को क्लासी लुक देते हैं।
आप अभिनेत्री के जैसा बनारसी लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। त्योहारों के मौसम में ये आपके लुक को रॉयल टच देगा। इसके संग गोल्डन विद पर्ल ज्वैलरी पहनी हुई है।
आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो स्कर्ट के साथ फ्रंट कट कुर्ती से खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं। इसके संग एक्ट्रेस ने माथा पट्टी झुमके पेयर किए हुए हैं।
All Photo Credit : Instagram