Gauahar Khan ने डिलीवरी के बाद 10 दिन में ऐसे घटाया 10 किलो वजन


By Shradha Upadhyay12, May 2024 12:31 PMjagran.com

बेहतरीन अभिनेत्री गौहर खान

गौहर खान टीवी से लेकर फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। डीवा इंडस्ट्री का फेमस चेहरा हैं।

गौहर फिटनेस और ब्यूटी के दीवाने

फैंस अभिनेत्री की एक्टिंग के साथ उनकी ब्यूटी और फिटनेस के भी दीवाने हैं। हर कोई उनके जैसा फिगर और खूबसूरती पाना चाहता है।

प्रेग्नेंसी के बाद वेट लॉस

40 साल की गौहर आज एक बेटे की मां हैं। इसके बावजूद एक्ट्रेस काफी फिट दिखती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने बेहद कम समय में खुद को फिट कर लिया था।

10 दिन में 10 किलो वजन कम

प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्होंने महज 10 दिन के अंदर उन्होंने अपना 10 किलो वजन घटाया था।

कैलोरी की मात्रा नियंत्रित

अभिनेत्री पूरे दिन में एक हजार से ज्यादा कैलोरी नहीं लेती थीं। दिनभर में वो इससे कम ही कैलोरी का सेवन करती थीं।

दिन की शुरुआत

गौहर अपने दिन की शुरुआत एक गिलास ठंडा दूध, म्यूस्ली, सूखे मेवे और फलों से करती हैं।

लंच/डिनर

लंच में एक्ट्रेस प्रोटीन युक्त भोजन लेती हैं। और डिनर में वो ग्लूटन वाली चीजें खाती हैं। डिनर वो 8 बजे से पहले कर लेती हैं।

योगा/वर्कआउट

डाइट के साथ एक्ट्रेस ने वेट कम करने में योगा और वर्कआउट का भी सहारा लिया था। जिसको उन्होंने डॉक्टर की सलाह के अनुसार फॉलो किया था।

ऐसे ही हसीनाओं के वेट लॉस टिप्स जानने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ