गौहर खान इंडस्ट्री की टेलेंटिड अभिनेत्री हैं। जो कि कई बॉलीवुड फिल्मों समेत रियलिटी शोज में अभी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
अभिनेत्री की एक्टिंग के साथ उनका फैशन सेंस भी काफी स्टाइलिश होता है। जिसकी फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अधिकतर गौहर इंडियन ऑउटफिट में नजर आती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट लहंगा कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी वेडिंग फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।
गौहर ने रेड कलर के सेक्विन वर्क लहंगे में अपना हॉट लुक शेयर किया है। वलीमा पार्टी के लिए ये एकदम बेस्ट रहेगा।
एक्ट्रेस का पिंक हैवी वर्क लहंगा स्क्वेयर नेक कट स्लीव्स चोली आपके वेडिंग लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ बन हेयर स्टाइल ग्लॉसी मेकअप टच दिया जा सकता है।
यदि आप रंग-बिरंगे कलर नहीं पहनना चाहती हैं। तो गौहर के व्हाइट गोल्डन सितारा वर्क वाले ब्यूटीफुल लहंगे को ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री का व्हाइट बेस के साथ फ्लोरल लहंगा हैवी वर्क चोली और शार्ट जैकिट लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। इसे यंग गर्ल्स जरूर कॉपी करें।
यदि आपको पेस्टल कलर पहनना का शौक है। तो गौहर का ग्रे सेक्विन फुल वर्क लहंगा आपको एकदम रॉयल लुक देगा। इसके साथ डार्क मेकअप बेस्ट रहेगा।